Bihar EWS Certificate Online Apply 2025: बिहार सरकार ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की शुरुआत की है। इसके माध्यम से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक सरकारी कॉलेजों में प्रवेश या सरकारी नौकरी में 10% तक आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी इस श्रेणी में आते हैं तो आप बिहार ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई बनवाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
Bihar EWS Certificate Online Apply 2025: Overviews
आर्टिकल का प्रकार | Sarkari yojana |
आर्टिकल का नाम | Bihar EWS Certificate Online Apply 2025 |
माध्यम | ऑनलाइन |
State | Bihar |
ऑफिसियल वेब्साइट | Click Here |
Bihar EWS Certificate क्या है
EWS प्रमाणपत्र एक ऐसा दस्तावेज़ है जो आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के नागरिकों को जारी किया जाता है। यह प्रमाणपत्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं, नौकरियों, और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ लेने में सहायक होता है। यह एक नई आरक्षण योजना है जिसे भारत सरकार ने 2019 में लागू किया। EWS आरक्षण का लाभ पाने के लिए उम्मीदवारों को आय और संपत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। बिहार सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए अपने सर्विस प्लस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है।
Bihar EWS Certificate से मिलने वाले लाभ
Bihar EWS प्रमाणपत्र के माध्यम से आप निम्नलिखित क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं
- सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आरक्षित सीटों पर प्रवेश पाने में यह प्रमाणपत्र सहायक होता है।
- कुछ सरकारी भर्तियों में 10% आरक्षण मिलता है जिससे रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं।
- प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं में आरक्षित सीटों पर आवेदन करने का अधिकार मिलता है।
- सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता और अन्य लाभ पाने में मदद मिलती है।
Bihar EWS Certificate के लिए पात्रता
Bihar EWS प्रमाणपत्र के लिए पात्रता निर्धारित करने वाले कुछ मुख्य मानदंड निम्नलिखित हैं:
- आवेदक सामान्य श्रेणी का होना चाहिए। यह आरक्षण OBC, SC, और ST के लिए लागू नहीं है।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- इसमें कृषि, व्यवसाय, वेतन आदि से होने वाली सभी आय शामिल होती है।
- 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- आवासीय फ्लैट 1000 वर्ग फीट से कम क्षेत्रफल का होना चाहिए।
- अधिसूचित नगरपालिका क्षेत्र में आवासीय भूखंड 100 वर्ग गज और गैर-अधिसूचित क्षेत्र में 200 वर्ग गज से कम होना चाहिए।
Bihar EWS Certificate Online Apply के लिए आवश्यक दस्तावेज़
Bihar EWS प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- स्वघोषित प्रमाण पत्र
- स्वहस्ताक्षरित पासपोर्ट साइज फोटो
- पारिवारिक आय का प्रमाण पत्र
- भूमि और संपत्ति संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आइडी
How to Apply Bihar EWS Certificate Online 2025
Bihar EWS प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार सरकार के सर्विस प्लस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद वेबसाइट पर सामान्य प्रशासन विभाग के विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- पारिवारिक आय और संपत्ति की जानकारी भरें।
- फॉर्म भरने के बाद उसे फाइनल सबमिट करें। आपका आवेदन संबंधित अधिकारी को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा।
- सत्यापन के बाद आपका सर्टिफिकेट स्वीकृत हो जाएगा।
- इसके बाद आप पोर्टल पर डाउनलोड सर्टिफिकेट विकल्प पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।।
Bihar EWS Certificate Online Apply की स्थिति कैसे जांचें
- सबसे पहले बिहार सर्विस प्लस पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन की स्थिति जांचें विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन का रेफरेंस नंबर और तिथि दर्ज करें।
- यदि आवेदन स्वीकृत हो चुका है तो डिलीवर स्टेटस दिखाई देगा।
Bihar EWS Certificate Online Apply 2025: Important Links
Apply Online Link | Click Here |
Check Status | Click Here |
Download EWS Certificate | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Click Here | |
Click Here | |
Join WhatsApp Channel | Click Here |