Google Se Paise Kaise Kamaye: आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके मौजूद हैं, जिनमें से एक बेहतरीन विकल्प गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप है। इस ऐप के जरिए आप सर्वे पूरा करके पैसे कमा सकते हैं, और इन्हें अपने गूगल प्ले बैलेंस में जोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का पैसा निवेश करने की जरूरत नहीं होती।
Google Se Paise Kaise Kamaye: Overviews
| आर्टिकल का प्रकार | Latest Update |
| आर्टिकल का नाम | Google Se Paise Kaise Kamaye |
| Apply Mode | Online |
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स क्या है
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एक ऐप है जिसे गूगल ने बनाया है, जिसके जरिए आप सर्वे पूरा करके पैसे कमा सकते हैं। यह ऐप उपयोगकर्ताओं से विभिन्न प्रकार के सर्वे प्रश्न पूछता है, जैसे कि उत्पादों या सेवाओं के बारे में उनकी राय, या कुछ सामान्य सवालों के बारे में। इन सर्वे के जवाब देने के बदले में आपको गूगल प्ले क्रेडिट या गिफ्ट कार्ड्स मिलते हैं, जिन्हें आप ऐप्स, गेम्स, मूवीज, या अन्य गूगल सर्विसेज पर खर्च कर सकते हैं।
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप को कैसे डाउनलोड और सेटअप करें
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें।
- सर्च बॉक्स में Google Opinion Rewards टाइप करें और इंस्टॉल करें।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें और Get Started पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। वही ईमेल चुनें जिससे आप गूगल सेवाओं का उपयोग करते हैं।
- इसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें और लोकेशन एक्सेस को अनुमति दें।
- अब ऐप को आवश्यक परमिशन दें जिससे यह आपके स्थान और गतिविधियों को ट्रैक कर सके।
- एक बार सेटअप पूरा हो जाने के बाद आपको सर्वे प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे।।
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स से पैसे कैसे कमाएं
सर्वे पूरा करने की प्रक्रिया
- जब भी कोई नया सर्वे आए उसे ओपन करें।
- दिए गए सवालों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही उत्तर दें।
- प्रत्येक सर्वे में आपसे अलग-अलग प्रश्न पूछे जाएंगे
- आपने हाल ही में कौन-सी जगह पर यात्रा की
- आपने गूगल पर कौन-सी जानकारी खोजी
- जब आप सारे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे तो आपको गूगल प्ले बैलेंस के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा।
- कुछ सर्वे डेमो होते हैं, जिनमें पैसे नहीं मिलते। लेकिन जैसे-जैसे आप अधिक सर्वे लेते हैं, वैसे-वैसे आपकी कमाई बढ़ती जाती है
सर्वे अधिक प्राप्त करने के लिए क्या करें
अगर आपको अधिक सर्वे चाहिए तो इसके लिए कुछ टिप्स अपनाएं
- नए-नए विषयों पर गूगल पर सर्च करें – उदाहरण के लिए सरकारी योजनाएं, नई टेक्नोलॉजी, ट्रेंडिंग खबरें आदि।
- जब आप एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, तो ऐप आपकी लोकेशन ट्रैक करता है और आपको संबंधित सर्वे भेजता है।
- जैसे कि गूगल मैप्स, गूगल सर्च, यूट्यूब आदि, ताकि गूगल को आपकी रुचियों के बारे में अधिक जानकारी मिल सके और आपको अधिक सर्वे मिलें।
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स से कमाई का उपयोग कैसे करें
जब भी आप सर्वे पूरा करते हैं, आपके गूगल प्ले बैलेंस में पैसे जुड़ जाते हैं। इन पैसों का उपयोग पेड ऐप्स, गेम्स, मूवी, ई-बुक्स और इन-ऐप खरीदारी करने में किया जा सकता है।
क्या गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं
नहीं! इस ऐप से कमाए गए पैसे केवल गूगल प्ले बैलेंस के रूप में मिलते हैं। आप इस बैलेंस को केवल गूगल प्ले स्टोर पर खरीदारी के लिए उपयोग कर सकते हैं।
Google Se Paise Kaise Kamaye : Important Links
| Download App | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Click Here | |
| Click Here | |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |